Wednesday, November 23, 2022

E commerce business kya hai?

 ree Bazaar India


जाने (14 Business 2022) में दुनिया का सबसे अच्छा बिजनेस कौन सा है?

दुनिया में काफी सारे Business है लेकिन क्या आपको पता है दुनिया का सबसे अच्छा बिजनेस कौन सा है अगर आपको नहीं पता है तो मैं आपको इस लेख में यही बताने वाला हूं Duniya ka sabse accha business konsa hai कोई भी व्यक्ति बिजनेस Start करने से पहले Business के बारे में जानता है जो हम बिजनेस करने वाले हैं वह कितना चलने वाला है | 


इसलिए इस लेख में हम आपको वहीं Business Ideas In Hindi के बारे में बताने वाले हैं जो Business Idea काफी चलता है और आगे चलकर इसका काफी Demand होने वाला है | इस बिजनेस  को आप करते हैं तो आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं लेकिन आपको मेहनत करनी पड़ेगी तभी आप यह बिजनेस में सफल हो पाएंगे और आप जानना चाहते है बिना पैसे लगाए घर बैठे बिजनेस कैसे करें तो इस आर्टिकल को पढ़ें |

यह Business आज के Time में काफी लोग कर भी रहे हैं और जो कर रहे है आज के टाइम में काफी अच्छा पैसा कमा रहे हैं और आप भी इस बिजनेस को करेंगे तो आप भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं लेकिन आपको इस Business को सीखना होगा तभी आप एक अच्छा पैसा कमा पाएंगे |



दुनिया का सबसे अच्छा बिजनेस कौन सा है?

दुनिया में ऐसे कई सारे Business है जो अच्छे बिजनेस में माने जाते हैं लेकिन किसी बिजनेस में ज्यादा Investment करना पड़ता है तो किसी में कम तो हम आपको वहीं बिजनेस के बारे में बताएंगे जिसमें कम Investment करके ज्यादा पैसा कमाया जा सके | 


इस लेख में आप जानेंगे दुनिया का सबसे अच्छा Business कौन सा है तो आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें तभी आप जान पाएंगे सबसे ज्यादा कमाई वाला बिजनेस कौन सा है या आप जानना चाहते हैं इंडिया में सबसे अच्छा बिजनेस कौन सा है और जानना चाहते है 12 महीने चलने वाला बिजनेस तो इस लेख में इसका भी आपको जवाब मिलेगा | 

  • E-commerce Business 

1. E-commerce Business

E-commerce Business एक ऐसा बिजनेस है जो काफी पैसे देने वाला Business है इसको आप कम Investment से भी Start कर सकते हैं अगर आप का सवाल है e commerce Business kya hai in hindi, इ कॉमर्स बिज़नेस कैसे स्टार्ट करे, तो मैं आपको बता दूं आप इसे छोटे लेवल से कर कर काफी बड़े लेवल तक जा सकते हैं | 

रही बात इ कॉमर्स बिज़नेस क्या है, E-commerce Business kaise shuru karen तो आप एक Domain ले सकते हैं और shopify पर अपना Account बनाकर Product Sell कर सकते हैं | शोपिफाई एक काफी अच्छा प्लेटफार्म है ई-कॉमर्स  बिजनेस स्टार्ट करने के लिए अगर आप जानना चाहते है shopify kya hai और shopify पर Dropshipping Business क्या है तो आप हमें Comment कर सकते हैं मैं आपको इस पर फुल आर्टिकल लिख दूंगा जिसे आप समझ पाएंगे shopify dropshipping Business क्या है |

2022 के बिजनेस जो आपको करने जरूरी है

 


कम खर्च मे नये बिज़नस की शुरवात करने के लिए कुछ आइडिया Laghu Udyog Small Business Ideas In 2022 with low investment in Hindi  कम लागत का बिजनेस

पैसा ज़िंदगी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है| हर व्यक्ति अपने जीवन के एक निश्चित समय के पश्चात उस दौर मे आता है, जब वह पैसा कमाने लगता है या पैसा कमाना चाहता है। आज कल हमारी पढ़ाई हमारा ज्ञान इस तरह का है कि हम सब के दिमाग मे कुछ न्यू आइडियास होते है| आजकल के युवाओ का कुछ नया करने का जुनून देखते ही बनता है। परंतु यह जरूरी नहीं है कि हम सब नया बिज़नेस शुरू करने के लिए सक्षम हो और अगर नये बिज़नेस की शुरूवात कर भी लेते है, तो उसे उसी तरह से 

2. रियल स्टेट कंसल्टेंसी (Real Estate Consulting):

व्यक्ति जितना अधिक कमाता है, उतना ही वह इन्वेस्ट करता है और प्रोपर्टी मे इन्वेस्ट तो सबसे अधिक फायदे का सौदा है, और यदि कोई व्यक्ति अपनी प्रोपर्टी किसी रियल स्टेट फ़र्म की सहायता से खरीदता है, तो वह उसके लिए रियल स्टेट फ़र्म को प्रोपर्टी की कीमत का 1% या 2% अदा करता है| जो कि एक काफी अच्छी राशी होती है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि किसी भी रियल स्टेट फ़र्म को स्टार्ट करने के लिए इनवेस्टमेंट राशी बहुत ही कम होती है।

3. ऑनलाइन मार्केटिंग (Online Shopping Portals):

यहा ऑनलाइन मार्केटिंग से मेरा मतलब किसी भी तरह की वस्तु जैसे महिलाओ के उपयोग की वस्तुए, किराने का सामान, कपड़े या अन्य कोई भी वस्तु आप ऑनलाइन सेल कर सकते है। इसमे फायदा यह होता है, कि आपको किसी तरह का स्टॉक नहीं रखना होता| आप ऑर्डर मिलने पर वस्तु लेकर पुनः सेल कर सकते है। इस तरह आप बड़े भारी इनवेस्टमेंट से बच जाते है।

4. ऑनलाइन ब्लॉगिंग और खुद की वैबसाइट बनाना (Blogging and Website):

आज कल के समय मे यह सबसे अच्छा बिज़नेस है जिसे आप घर बैठे और अपने समय के अनुरूप काम करके पैसा कमा सकते है । इस बिज़नेस को स्टार्ट करने के लिए आवश्यक राशी बहुत कम जो कि वेबसाइट का नाम लेने के लिए आवश्यकता होती है। अगर आप अपनी होस्टिंग नहीं चाहते तो, आप गूगल ब्लोगेर का इस्तेमाल कर अपनी साईट सुरु कर सकते हैं| जिसमे बहुत सारी डिजाईन ब्लॉग के लिए उपलब्ध होती है| जिनका उपयोग कर आप लिखना सुरु कर सकते हैं| जैसे जैसे आपका ब्लॉग पोपुलर होगा आपकी कमी होने लगेगी| वेबसाइट कैसे बनाये ये जानने के लिए वेबसाइट बनाने का तरीका पड़े.

5. इवैंट मेनेजमेंट फ़र्म (Event Management):

आज कल के समय मे हर कोई बहुत व्यस्त है और किसी के पास इतना समय नहीं है, कि वह अपने घर का हर कार्यक्रम खुद प्लान कर पाये। आज कल घर का कोई भी कार्यक्रम हो चाहे छोटा या बड़ा व्यक्ति चाहता है कि कोई और इसे प्लान कर दे । तो इवैंट मेनेजमेंट फ़र्म वो फ़र्म होती है जो कि किसी और के लिए उसका कार्यक्रम आयोजित करती है । और इसके बदले मे वह कुछ पैसे लेती है। यह भी एक तरह का बिज़नेस है, जिसमे इनवेस्टमेंट राशी बहुत ही कम होती है।

6. ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (Training Institute):

ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में आप किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग लोगों को दे सकते हो। अगर आपने अच्छे ट्रेनर हायर किए हैं तो उन्हें कमीशन बेस पर रखकर या फिर सैलरी देकर भी उनसे लोगों को ट्रेनिंग दिलवा सकते हैं। इस काम के लिए आपके पास जगह का होना बहुत जरूरी है इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं होती है।

7. ज्वेलरी बनाना (Jewel Making):

आज के जमाने में सोने की ज्वेलरी पहनना पॉसिबल नहीं है इसलिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी का जमाना है जिसके चलते लोगों को नए-नए डिजाइन चाहिए होते है। अगर आपके पास ऐसे कुछ आइडियाज हैं जिनको लेकर आप नई डिजाइन की ज्वेलरी बना सकते हैं तो कम इन्वेस्टमेंट में आप ज्वैलरी मेकिंग का काम कर सकते हैं।

8. महिलाओ के लिए जिम :

आज कल के समय मे हर दूसरी महिला का वजन बड़ा हुआ है, तो महिलाओ के लिए जिम एक बहुत ही अच्छा आइडिया है। क्यूकि महिलाओ के लिए कम मशीनों के साथ भी जिम शुरू कर सकते है इसमे केवल कुछ जरूरी मशीनों की ही आवश्यकता होती है। इसलिए जिम मे इनवेस्टमेंट भी पुरुषो के जिम की अपेक्छा कम होता है।

9. मोबाइल फूड कोर्ट (Mobile Food Vendor):

आज कल के समय मे किसी के पास भी ज्यादा समय नहीं होता। इसलिए लोग होटल या रेस्टौरंट जाकर खाना खाने की अपेक्षा कई बार चाहते है, कि वे अपना खाना अपनी जगह पर ही ऑर्डर कर दे । इसलिए यह आज कल के टाइम मे यह बिज़नस का सबसे अच्छा आइडिया है।

10. वैडिंग प्लानर (Wedding Planner):

वैडिंग प्लानर मतलब किसी शादी का सारा इंतजाम अपने हाथो मे लेना| इसके बदले मे आपको अपने द्वारा किए गए इंतजाम के लिए पैसे मिलते है। क्यूकि आज कल के व्यस्त समय मे सब कुछ मैनेज करना कठिन होता है, जिसके कारण लोग इसे आउटसोर्स कर देते हैं| तो यह बिज़नेस का बहुत ही अच्छा आइडिया है।

11. कोचिंग इंस्टीट्यूट (Coaching):

ऑनलाइन का जमाना धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है तो आप घर बैठे भी ऑनलाइन कोचिंग इंस्टीट्यूट चला सकते हैं। जिसमें ना तो आपको जगह की आवश्यकता है और ना ही इन्वेस्टमेंट की। आप जिस चीज में सक्षम हैं आप लोगों को वही चीज ऑनलाइन सिखा सकते हैं।

12. मैट्रीमोनी सर्विस :

मैट्रिमोनी सर्विस देने के लिए आपको अपने आपको एक्टिव करने की जरूरत होती है अगर आप सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक्टिव हैं, तो आप सोशल मीडिया हैंडल पर ग्रुप और पेज बनाकर मैट्रिमोनी सर्विस आसानी से दे सकते हैं। इसमें आप एक लड़का और लड़की की शादी करवा कर कमीशन प्राप्त करते हैं जिसमें आपकी लागत कुछ भी नहीं होती है और कमाई लाखों में होती है।

13. योगा इन्स्ट्रक्टर (Yoga Instructor):

अगर आप पार्ट टाइम मे कोई बिज़नेस शुरू करना चाहते है, तो यह आपके लिए बेस्ट आइडिया है। अगर आपके पास इससे रिलेटेड सर्टिफिकेट नहीं है, तो आप कुछ कोर्सेस करके आसानी से इस तरह के सर्टिफिकेट पा सकते है और अपना बिज़नेस स्टार्ट कर सकते है।

14. इनटिरियर डिज़ाइनर (Interior Design):

यह भी एक ऐसा कोर्स है, जिसका सर्टिफिकेट आप अपनी उम्र के किसी भी समय मे पा सकते है। बस जरूरत होती है इंटरेस्ट की| इसके बाद आप अपना स्वयं का बिज़नेस स्टार्ट कर सकते है।

15. ऑनलाइन किराना शॉप (Kirana or Grocery Store):

आज कल हर कोई चाहता है की उसके घर की जरूरत की चिजे उनके घर तक कोई पहुचा दे तो यह आपके लिए बेस्ट बिज़नस आइडिया है। इसमे फ़्यड़े की बात यह है की आपको बहुत ज्यादा मात्रा मे समान रखने की आवश्यकता नहीं होती।

16. इंश्योरेंस एजेंसी-

आज के समय में इंश्योरेंस लोगों की बहुत बड़ी जरूरत बन गया है ऐसे में बहुत बड़ी-बड़ी कंपनीज है जो अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को इंश्योरेंस करवाने के लिए एजेंट रखती हैं। तो आप एजेंट बंद कर खुद की इंश्योरेंस एजेंसी शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको कोई भी लागत नहीं लगानी पड़ती, बल्कि जितने इंश्योरेंस आपकी तरफ से कंपनी को मिलेंगे उतनी कमीशन आपको मिलेगी।

17. फेस्टिवल गिफ्ट बिजनेस-

त्योहार हो और उपहार ना हो तो त्यौहार फीके हो जाते हैं। ऐसे में आप त्योहारों पर फेस्टिवल गिफ्ट बिजनेस के बारे में सोच सकते हैं। जहां पर आपको बहुत ही कम इन्वेस्टमेंट करके कुछ ऐसे त्यौहार और उनसे जुड़े उपहारों को चुनना है जिन्हें लोग एक दूसरे को देना पसंद करते हैं। उपहार चुनाव का आईडी अगर आपका बहुत ज्यादा यूनिक हो है तो लोग आपके आइडिया को पसंद करते हैं ऐसे में आप बहुत जल्दी फेमस हो जाते हैं और जल्द ही लाखों की कमाई करने लगते हैं।

18. मैन पावर रिसोर्सिंग-

मैन पावर रिसोर्सेस का सीधा और सरल अर्थ है लोगों को जॉब दिलाना। आज के टाइम में हर किसी को जॉब चाहिए और अगर आप उनको जॉब की अपॉर्चुनिटी लाकर देते हैं तो ऐसे में आप उनसे कमीशन ले सकते हैं। इसके लिए बड़ी बड़ी कंपनी में जॉब के ऑफर आप को तलाशने होंगे और उनके योग्य व्यक्तियों तक जॉब के ऑफर पहुंचाने होंगे। बिना इन्वेस्टमेंट किए आप इस व्यवसाय से लाखों कमा सकते हैं।

19. किराना स्टोर-

एक किराना स्टोर छोटी सी जगह में थोड़े सामान के साथ भी खोली जा सकती है। आप जहां पर रहते हैं यदि वहां आसपास दुकानें कम है या फिर बाजार में सामान खरीदने के लिए दूर जाना पड़ता है तो आप एक छोटी सी किराना स्टोर और अपने घर में ही खोल कर कमाई करना शुरू कर सकते हैं। कम लागत में अच्छा व्यापार करने की यह सबसे अच्छी प्रक्रिया है।

20. आइसक्रीम पार्लर-

सर्दी हो या गर्मी लोग आइसक्रीम खाने का मजा जरूर लेते हैं। खाना खाने के बाद यदि शाम को आइसक्रीम ना मिले तो लोगों को आइसक्रीम ढूंढने दूर तक जाना पड़ता है। ऐसे में आप एक आइसक्रीम फ्रिज खरीद कर अपने घर में ही एक छोटा सा आइसक्रीम पार्लर खोल सकते हैं जिसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। धीरे-धीरे आप इस व्यवसाय से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

21. फोटोकॉपी शॉप-

यह एक बहुत ही कम निवेश वाला और अधिक मुनाफा देने का बिज़नेस है. इस बिज़नेस में आपको एक फोटोकॉपी मशीन की आवश्यकता होगी. सिर्फ इसके लिए ही आपको निवेश करना होगा. और आपको इसके बाद लाभ ही लाभ होगा. आय दिन बच्चों एवं ऑफिस में काम करने वाले लोगों को अपने दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने की आवश्यकता होती है ऐसे में यदि आप इस चीज का बिज़नेस करते हैं तो आपको इससे बहुत फायदा होगा

Saturday, May 23, 2020


रईसी नोकरी छोड़ दूध बेच रहे हैं ये युवा और कमाई लाखो में.......



एक ऎसा युवा जिसने लाखो का पैकेज ठुकरा कर बेचने लगा दूध.... अब कमा रहा है लाखो रुपये और लाखों कमाने के साथ लोगों के सेहत का रख रहे हैं ध्यान...


आज मैं आपको एक ऎसे युवा के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने मल्टीनेशनल कम्पनी से लाखों की नोकरी ठुकरा कर अपने दूध बेचने का काम शुरू किया....
केसर वाला स्वादिष्ट दूध 


मैं बात करने जा रहा हूं हरियाणा के रोहतक जिले में एक छोटे से गांव में रहने वाले प्रदीप श्योराण जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लंबे समय तक एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया जहां पर सालाना पैकेज लाखो रुपये में था.... पर प्रदीप का मन अभी भी उस नोकरी में नहीं लग रहा था... इसलिए उन्होंने उस नोकरी को ठुकरा कर अपने गाँव आ गए.... और अपने गाँव आपके की एक नई शुरुआत "बागड़ी मिल्क पार्लर" उन्होंने अपने घर में पाली गई भारतीय नस्ल की गायों के दूध को गर्म कर उसमें स्वादिष्ट और पौष्टिक चीजें मिलाकर वो बाजार और मेलों में बेचते लगे और धीरे धीरे उनका दूध और दूध से बने अनेक आइटम लोग इतना पसंद करने लगे कि उनका कारोबार आगे बढ़ता गया। प्रदीप श्योराण कहते हैं कि किसान को अगर कमाई करनी है तो उसे  बिजनेसमैन बनना पड़ेगा। मैंने सीधे दूध को बेचने के बजाए उसे गर्म कर लोगों को पिलाना शुरु किया। अगर ऎसे ही थोक में बेचता तो 40 रुपये में जाता लेकिन गर्म करके लोगों को सीधा बेचने पर 100 रुपए लीटर बिक रहा है।

प्रदीप श्योरण के बारे में.....

स्वादिष्ट दूध पीने के लिए आए लोग 


प्रदीप श्योरण हरियाणा के रोहतक में चरखी दादरी के मांडी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने हिसार की गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से एमबीए की बढ़ाई पूरी की उसके बाद  उन्होंने हैवेल्स, बर्जर पेंट जैसी कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम किया और एक दिन नौकरी को बाय बाय बोलकर वो अपने गांव लौटे और देसी गायों का दूध बेचना शुरु कर दिया। प्रदीप के मुताबिक पिछले 3-4 महीनों में ही उनके स्टार्टअप को उम्मीद से ज्यादा सराहना मिली है।

प्रदीप बताते हैं, "कॉरपोरेट में काम करते हुए महसूस हुआ कि क्यों न खुद का काम किया जाए। खेती और पशुपालन ऐसे दो व्यवसाय हैं, जिनमे अपार संभावनाएं हैं और गांव में रहने के कारण बचपन से इससे जुड़ा भी रहा हूं। अभी तक किसान अपने पशुओ का दूध थोक में बेचता है, जो सस्ता जाता है। लेकिन बाद में वही दूध जब दही या पनीर और घी बनकर आता है तो काफी महंगा मिलता है। मैंने इसका उल्टा किया मैं अपने उत्पाद फुटकर में बेचता हूं और बाजार से जो खरीदना होता है उसे थोक में खरीदता है। जिससे वो सस्ती मिले।"


प्रदीप बताते हैं, "ये बिजनेस का अनुभव था। किसान अगर कारोबारी बनता है और अपनी चीजें सीधे उपभोक्ता तक पहुंचाता है तो दोनों को फायदा है। उपभोक्ता को शुद्ध और फ्रेश चीजें मिलेगीं तो किसान को भी अच्छा फायदा होगा।"
रोहतक में बागड़ी मिल्क पार्लर पांच जगहों पर रोजाना दूध की बिक्री करता है। दूध के साथ देसी गायों का घी और कुछ दूसरे उत्पादों की भी बिक्री शुरु की है। प्रदीप ऐसे छोटे स्टार्टअप के फायदे कुछ ऐसे समझाते हैं। "मैं सिर्फ पांच जगहों पर दूध पिला रहा हूं। मिट्टी के कुल्हड़ में देता हूं। ये सेहत के लिए अच्छा है। मिट्टी के कुल्हड़ों से कोई कचरा नहीं होता। कुम्हारों को भी रोजगार मिलता है। अभी मैंने 4 लोगों को प्रत्यक्ष और 3 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार दिया है। अगर दूसरे किसान भी ऐसा करेंगे तो किसान, उसके साथ काम करने वाले लोगों, शहर तक सामान पहुंचाने वाले पढ़े लिखे लड़कों सबको रोजगार मिलेगा।"

Wednesday, May 13, 2020

दोस्त से उधार लेकर कि शुरुआत... अब सालाना टर्नओवर 48 करोड़ पार.....
    


ये सफ़लता की सच्ची कहानी है जोधपुर शहर के शास्त्रीनगर में रहने वाले लोहिया दंपति की...जिन्होने कहीं बार असफ़ल होने के बाद एक ऎसा बिजनेस शुरू किया किसकी डिमांड देश में ही नहीं विदेश में भी बहुत है..........

अगर पैसों का अभाव हो और सपने बड़े हो तो सपने कैसे पूरे किए जाते हैं ये करके दिखाया है जोधपुर शहर में रहने वाले एक दंपति ने....

हम घर में कचरा समझ कर बाहर फेंकते है उसी कचरे को उठाकर इस दंपती ने उस कचरे का ऎसा आकर दिया कि आज उस कचरे से बनाई आइटम की डिमांड कई देशों में है जिसका सालाना टर्नओवर करोड़ों में है....

शुरुआत कैसे की......

जोधपुर शहर के शास्त्री नगर में रहने वाले रितेश लोहिया ने इस बिजनस की शुरुआत करने से पहले कई बिजनेस किए हैं जिसमें हर बार असफ़लता मिली और कई बार कर्ज हुआ...
लेकिन इस बार रितेश लोहिया ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कुछ अलग करने का सोचा और उन्होंने कचरे को नया रूप देकर हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाने पर काम करना शुरू किया....और आइटम का पहला फोटो लेकर वेबसाइट पर डाल दिया। लेकिन कई दिनों बाद उन्हें डेनमार्क से ऑर्डर आया। लेकिन उन्होंने बिजनस में कई बार असफ़ल होने के बाद उनके पास उस आइटम का ऑर्डर पूरा करने के लिए भी पैसे नहीं थे। तो उन्होंने उसके एक दोस्त से पैसे उधार लेकर ऑर्डर को पूरा किया। उसके बाद दंपती ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी मेहनत और लगन से काम करते गए और ऑर्डर देश विदेश से मिलते गए। जो हज़ारों, लाखो और अब करोड़ों का व्यापार हो रहा है।



प्रदेश की यह पहली हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाने वाली कम्पनी है जो केपिटल मार्केट में सूचीबद्ध है...आज के समय मेंहैंडीक्राफ्ट आइटम की डिमांड 36 देशों में है जिसमें सबसे ज्यादा युरोपीयन देशों में है...
इस कम्पनी के आइटम्स इतने लुभावने और मनमोहक है कि इसके बारे में हिस्ट्री व डिस्कवरी चैनल भी दिखा चुके हैं

दोस्त से उधार लेकर कि शुरुआत... अब सालाना टर्नओवर 48 करोड़ पार.....      ये सफ़लता की सच्ची कहानी है जोधपुर शहर के शास्त्रीनगर में रहन...